Wednesday, February 18

SSC GD 2026: परीक्षा पोस्टपोन, स्लॉट बुकिंग में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) और असम राइफल्स में कांस्टेबल/राइफलमैन (GD) भर्ती परीक्षा 2026 को पोस्टपोन कर दिया है। फरवरी में होने वाली परीक्षा अब मार्च 2026 में आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही की जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

परीक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण बदलाव

इस बार स्लॉट बुकिंग सुविधा नहीं रहेगी। यानी उम्मीदवार अब अपनी पसंद के शहर का चयन नहीं कर सकेंगे। SSC द्वारा परीक्षा शहर का आबंटन स्वतः किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा 8-10 दिन पहले एग्ज़ाम सिटी स्लिप और 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

पोस्टपोन होने का कारण

एसएससी ने यह कदम MTS भर्ती परीक्षा के कारण उठाया है। 4 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक MTS परीक्षा आयोजित की जा रही थी, जिसके चलते परीक्षा केंद्रों पर व्यस्तता और कुछ रद्द होने वाले पेपर के कारण GD परीक्षा स्थगित की गई।

उम्मीदवारों को सलाह

SSC ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नए नोटिस की लगातार जांच करें और परीक्षा के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज समय पर तैयार रखें।

विशेषज्ञों का कहना है कि स्लॉट बुकिंग सुविधा न होने के बावजूद, SSC का यह निर्णय परीक्षा प्रबंधन और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Leave a Reply