
मुंबई, 17 फरवरी 2026: टीवी और सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिंग और स्टाइल के लिए जानी जाने वाली अवनीत कौर ने इस वैलेंटाइंस डे पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने उनके मिस्ट्री मैन को लेकर चर्चा शुरू कर दी। हालांकि, अवनीत ने यह पोस्ट तुरंत हटा दी, लेकिन फैन्स ने स्क्रीनशॉट लेकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वैलेंटाइंस डे की तस्वीर में नजर आया हाथ थामना
बताया जा रहा है कि डिलीट की गई तस्वीर में अवनीत कौर किसी का हाथ थामे नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स में सवाल उठने लगे कि ये मिस्ट्री मैन कौन हैं। अफवाहों के मुताबिक, यह कोई और नहीं बल्कि राघव शर्मा हैं।
राघव शर्मा कौन हैं?
राघव शर्मा देसी म्यूजिक फैक्ट्री (DMF) के को-फाउंडर हैं। वे ‘Yimmy Yimmy’, ‘La La La’, ‘Mud Mud Ke’ और ‘Pehli Pehli Baarिश’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा राघव, Play DMF में वाइस-प्रेसिडेंट भी हैं।
फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर राघव की पहचान
राघव शर्मा को यंग प्रोड्यूसर के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने 2025 में अंशुल गर्ग के DMF बैनर तले फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बनाई थी। इस फिल्म को लेकर राघव ने कहा था, “ये सिर्फ एक फिल्म नहीं… ये मेरे दिल का हिस्सा है। मेरे लिए ये एक सपना पूरा होने जैसा है।”
‘एक दीवाने की दीवानियत’ रही सुपरहिट
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की यह फिल्म 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी और दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चौंकाने वाली सफलता हासिल की।
अवनीत और राघव की अफवाहें
हालांकि, अब तक अवनीत और राघव ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। फैन्स की दिलचस्पी बढ़ गई है कि क्या अवनीत वास्तव में प्यार में हैं या यह सिर्फ एक सोशल मीडिया मिस्ट्री है।
फैन्स की प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, “ओह, यहां वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट हो रहा है, लेकिन ये लड़का कौन है?” तस्वीर के हट जाने के बाद भी सवालों का सिलसिला खत्म नहीं हुआ।
