Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

यूएस के बाद अब फ्रांस के साथ बड़ी ट्रेड डील की संभावना, पीएम मोदी का मैक्रों की भारत यात्रा पर बड़ा संदेश

नई दिल्ली/मुंबई: यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ हाल ही में हुई ट्रेड डील के बाद अब फ्रांस के साथ बड़े व्यापार समझौते की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए उत्साह जताया और यह संकेत दिया कि द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

पीएम मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर मैक्रों की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा:
“भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगी तथा वैश्विक प्रगति में योगदान देगी। मेरे प्रिय मित्र- इमैनुएल मैक्रों, मुंबई में और फिर दिल्ली में मिलते हैं।”

मैक्रों का संदेश
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने रवाना होते समय लिखा था:
“भारत रवाना हो गया हूं। मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन का सफर, ताकि हमारी रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके। मेरे साथ विमान में व्यापार जगत के दिग्गज और आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं डिजिटल क्षेत्र के लोग हैं जो भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को वास्तविक, ठोस रूप देते हैं।”

भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी और एआई समिट
राष्ट्रपति मैक्रों भारत की मेजबानी में आयोजित एआई (कृत्रिम मेधा) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और मुंबई में द्विपक्षीय शिखर बैठक करेंगे। यह उनकी भारत की चौथी यात्रा और मुंबई की पहली यात्रा है। दोनों नेता इस अवसर पर भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और संभावित बड़े व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply