Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

पाकिस्तान पर ईशान किशन की पारी के साथ अदिति हुंडिया का स्टाइल भी छाया

जयपुर/नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन की धमाकेदार 77 रनों की पारी ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का स्टाइल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जयपुर की रहने वाली अदिति मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और ‘मिस दिवा सुपरनेशनल’ का खिताब भी जीत चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.74 लाख फॉलोअर्स हैं और हर लुक में अदिति ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल का जलवा दिखाया।

This slideshow requires JavaScript.

मिनी और स्ट्रैपलेस ड्रेस में अदिति

अदिति की हर ड्रेस में कुछ खास होता है। उन्होंने शिमरी न्यूड शेड बॉडीकॉन स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनकर स्टनिंग लुक पेश किया। Ruched डिटेलिंग और मिनी लेंथ उनके फिगर को हाईलाइट कर रही थी। सिल्वर स्लिंग बैग और मिनिमल जूलरी ने उनके लुक को पार्टी-रेडी बनाया।

स्कर्ट-टॉप में ग्लैमरस अंदाज

अदिति ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ गोल्डन शिमरी रैप स्कर्ट में भी सुपर स्टनिंग दिखीं। टॉप की स्ट्रैप स्लीव्स शोल्डर को हाइलाइट कर रही थी, जबकि स्कर्ट ने ग्लैमर टच दिया। उनका आउटफिट मॉडर्न और ट्रेंडी वाइब देता नजर आया।

ब्लैक पार्टी ड्रेस में पार्टी रेडी लुक

ब्लैक शिमरी मिनी ड्रेस में अदिति ने काउल नेक डिजाइन और बॉडी-हगिंग फिट के साथ यूनिक लुक पेश किया। शाइनिंग फैब्रिक, स्टाइलिश हील्स और शोल्डर बैग ने उनके पार्टी लुक को कंप्लीट किया।

जींस-टॉप में कूल और कैजुअल लुक

अदिति हाई वेस्ट जींस और सिल्वर बेल्ट के साथ वन-शोल्डर क्राप टॉप में भी स्टाइलिश नजर आईं। यह लुक पार्टी और कैजुअल डे आउट दोनों के लिए परफेक्ट माना जा सकता है।

स्टाइल टिप्स

  • अपने बॉडी टाइप के अनुसार फिट और कट चुनें।

  • अवसर (पार्टी, ऑफिस, वेडिंग या कैजुअल आउटिंग) के अनुसार फैब्रिक का चयन करें।

  • मौसम और स्किन टोन के हिसाब से अटायर का रंग तय करें।

ईशान किशन की धमाकेदार पारी के साथ अदिति हुंडिया का स्टाइल भी क्रिकेट फैंस और फैशन लवर्स के लिए ट्रेंड बन गया है।

Leave a Reply