Monday, February 16

मुजफ्फरपुर में मां का क्रूरतापूर्ण अत्याचार, बेटी के स्कूल बैग में भरी ईंटें

मुजफ्फरपुर (संदीप कुमार, सुधेंद्र प्रताप सिंह) – बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के एक व्यस्त इलाके से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी ही मासूम बेटी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। सजा के तौर पर मां ने बच्ची के स्कूल बैग में भारी ईंटें भर दीं, और जब बच्ची सड़क पर दर्द और डर से रोने लगी तो उसके बाल पकड़कर पीटा

This slideshow requires JavaScript.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची लगातार कराहती और रोती रही, लेकिन महिला का व्यवहार बेहद हिंसक बना रहा। सड़क पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन महिला ने उनकी बात सुने बिना बच्ची को घसीटते हुए अपने साथ ले गई।

क्या है घटना की वजह?

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस कारण हुआ और मां ने बच्ची के बैग में ईंटें क्यों भरी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसने बाल सुरक्षा, पारिवारिक हिंसा और सामाजिक जिम्मेदारी पर बहस को जन्म दिया है।

स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स अब प्रशासन से बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपी मां के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

यह मामला परिवार और समाज में बच्चों के प्रति बढ़ती हिंसा की चिंताजनक तस्वीर पेश करता है और प्रशासनिक सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करता है।

Leave a Reply