Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

‘दुनिया को एक साथ लाना है’, दिल्ली में आज से AI का ‘महाकुंभ’, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

दिल्ली में आज सोमवार से ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का शुभारंभ हो रहा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे भारत मंडपम में करेंगे। इस महाकुंभ में 13 देशों के विशेष पवेलियन भी लगाए गए हैं, जो दुनिया भर के तकनीकी और नवाचार क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाएंगे।

This slideshow requires JavaScript.

पीएम मोदी का संदेश: AI से सर्वजन कल्याण

प्रधानमंत्री मोदी ने समिट से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूरी दुनिया के लिए संदेश देते हुए लिखा:

“AI पर चर्चा के लिए दुनिया को एक साथ लाना! आज से, भारत दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट होस्ट कर रहा है। मैं इस समिट के लिए दुनिया भर के लीडर्स, इंडस्ट्री के कैप्टन्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर, रिसर्चर्स और टेक के शौकीनों का दिल से स्वागत करता हूं। समिट की थीम है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, यानी सभी के लिए कल्याण और खुशी। यह ह्यूमन-सेंट्रिक प्रोग्रेस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साझा कमिटमेंट को दर्शाता है।”

AI से बदलाव के अवसर

पीएम मोदी ने कहा कि AI आज हेल्थकेयर, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, गवर्नेंस और एंटरप्राइज जैसे कई क्षेत्रों में बदलाव ला रहा है। समिट के दौरान इनोवेशन, कोलेबोरेशन, जिम्मेदारी से AI का इस्तेमाल और अन्य पहलुओं पर वैश्विक बातचीत को बढ़ावा मिलेगा।

“मुझे पूरा भरोसा है कि समिट के नतीजे एक ऐसे भविष्य को बनाने में मदद करेंगे जो प्रोग्रेसिव, इनोवेटिव और अवसरों पर आधारित होगा।”

भारत AI बदलाव में सबसे आगे

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत के 1 अरब 40 करोड़ लोग और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप इकोसिस्टम और अत्याधुनिक रिसर्च इसे संभव बनाते हैं।

“AI में भारत की तरक्की हमारी महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी दोनों को दिखाती है। हमारा देश AI बदलाव में सबसे आगे है।”

Leave a Reply