Saturday, February 14

दिल्ली पुलिस का रैंकिंग अपडेट: बदरपुर थाना बना नंबर-1, शाहदरा और बाड़ा हिंदू राव को नंबर 2 और 3

नई दिल्ली, 14 फरवरी 2026: राजधानी दिल्ली में क्राइम कंट्रोल और पुलिस सर्विस की परफॉर्मेंस के मामले में साउथ-ईस्ट जिले का बदरपुर थाना इस साल नंबर-1 रहा। वहीं, शाहदरा पुलिस स्टेशन दूसरे और नॉर्थ जिले का बाड़ा हिंदू राव थाना तीसरे नंबर पर रहा। यह अवॉर्ड दिल्ली पुलिस की रेजिंग डे परेड में 16 फरवरी को दिए जाएंगे।

This slideshow requires JavaScript.

बदरपुर का प्रदर्शन

बदरपुर थाना की यह टॉप रैंकिंग ऑपरेशन अघात-I, II और III की वजह से मिली, जिसमें ऑर्गनाइज़्ड क्राइम और लोकल अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई गई। शानदार प्रदर्शन के चलते जिले के 9 अफसरों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन और 29 कर्मचारियों को असाधारण कार्य के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा, 18 कर्मचारियों को कमिश्नर के कमेंडेशन रोल के लिए चुना गया।

शाहदरा थाना लगातार टॉप तीन में

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शाहदरा थाना लगातार दूसरे साल टॉप तीन में शामिल रहा। इसकी रैंकिंग कई पैरामीटर पर आधारित थी, जिसमें क्राइम डिटेक्शन की दर, केस सॉल्विंग की दक्षता और इन्वेस्टिगेशन की तेजी शामिल हैं।

मूल्यांकन के आधार

अधिकारियों ने कहा कि इस मूल्यांकन में शिकायतों पर रिस्पॉन्स समय, खासकर महिलाओं, बच्चों और कमजोर तबकों के खिलाफ अपराध मामलों में प्रभावी कार्रवाई को भी ध्यान में रखा गया। इसका मकसद राजधानी के पुलिस स्टेशनों में प्रोफेशनल स्टैंडर्ड और सर्विस डिलीवरी को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply