Saturday, February 14

एनिवर्सरी पर IAS पति ने IPS पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर किए रोमांटिक फोटोज

नई दिल्ली: शादी की छठी सालगिरह पर आईएएस तुषार सिंगला ने अपनी पत्नी आईपीएस नवजोत सिमी पर अपने प्यार की बरसात कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें नवजोत सिमी के स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक को देखकर फैशनिस्टा भी कायल हो गए।

This slideshow requires JavaScript.

वेस्टर्न और ट्रेडिशनल अवतार में छाईं नवजोत सिमी

आईपीएस नवजोत ने हर तस्वीर में अलग अंदाज दिखाया। कभी वह पाउडर ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं, तो कभी मरून रंग की वन शोल्डर ड्रेस पहनकर हीरोइन जैसी अदाएं बिखेरीं। इन फोटोज़ में उनका स्टाइलिश येट कंफर्टेबल लुक फैशन गोल्स जैसा लग रहा था।

आईएएस तुषार ने ब्लैक सूट और पर्पल शर्ट के साथ ग्लैमरस अंदाज दिखाया और पत्नी के हर लुक को खुले दिल से कॉम्प्लिमेंट किया।

कूल और कैजुअल लुक

नवजोत सिमी ने ग्रे और ब्लैक बॉडी हगिंग ड्रेस के साथ ब्लैक लॉन्ग ब्लेज़र और काला चश्मा लगाकर कूल अवतार दिखाया। वहीं ब्लू आउटफिट्स में ट्विनिंग करती जोड़ी ने सभी का ध्यान खींचा। पिंक प्रिंटेड हुडी, ब्लैक मॉम फिट डेनिम और रेड हाई नेक के साथ रिप्ड जींस पहनकर भी नवजोत ने कैजुअल लुक में दिल जीत लिया।

सूट में दिखाया सादगी भरा अंदाज

नवजोत सिमी का सूट लुक भी कमाल का था। सफेद चिकनकारी कुर्ता, सिल्वर और ब्लू पर्ल्स वाले झुमके, फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता और लेस डीटेलिंग वाला दुपट्टा उनके स्टाइल और सादगी का बेहतरीन मेल दिखा रहा था।

इस एनिवर्सरी पर आईएएस तुषार और आईपीएस नवजोत की जोड़ी ने साबित कर दिया कि प्यार और स्टाइल दोनों साथ-साथ खिल सकते हैं

Leave a Reply