
मुंबई। रियलिटी शो The 50 में कंटेस्टेंट्स के बीच फिर हिंसक झगड़ा देखने को मिला। शो में आए दिन रोमांचक और विवादित पल होते हैं, लेकिन शुक्रवार का एपिसोड खासा चर्चा में रहा। खबर है कि कंटेस्टेंट अरबाज पटेल ने अपने साथी प्रतियोगी प्रिंस नरूला को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उन्हें नियमों का उल्लंघन करने के कारण शो से बाहर कर दिया गया।
झगड़े की शुरुआत कैसे हुई
फिल्म विंडो के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब निक्की तंबोली ने अरबाज को बताया कि प्रिंस ने उनकी बॉडी शेमिंग की है। इस पर दोनों के बीच बहस हुई और फिर निक्की भी प्रिंस के खिलाफ खड़ी हो गईं। देखते ही देखते अरबाज अपना आपा खो बैठे और फिजिकल हो गए।
शो के मॉडरेटर ‘लायन’ ने हस्तक्षेप किया और स्पष्ट किया कि शो में हिंसा की कोई जगह नहीं है। नियम उल्लंघन के कारण अरबाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
पहले भी हो चुके हैं झगड़े
इससे पहले भी अर्चित कौशिश और मैक्सटर्न के बीच झगड़ा हो चुका था। दोनों के बीच बहस हाथापाई तक पहुंची थी, जिसके बाद अर्चित को भी शो से बाहर कर दिया गया था।
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की प्रेम कहानी
बीते दिनों ही शो में अरबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिससे निक्की भावुक हो गई थीं। उन्होंने कहा था कि उनके पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं क्योंकि वे अलग-अलग धर्मों से हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्यार के लिए परिवार की रोक को नहीं माना।
निक्की और अरबाज की मुलाकात बिग बॉस मराठी 5 के सेट पर हुई थी और इसके बाद से दोनों डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ हैं। फिलहाल यह कपल मुंबई में रह रहा है।
