Wednesday, June 3

This slideshow requires JavaScript.

खंडवा की सरकारी गौशाला में भूख से तड़पती गायें, 6 महीने में 9.93 लाख का बजट भी बेअसर

खंडवा (आकाश सिकरवार/हरेंद्र नाथ ठाकुर): खंडवा जिले के धर्मपुरी स्थित नंद मोहन गौशाला में सरकारी अनुदान मिलने के बावजूद गायों की दयनीय स्थिति ने प्रशासन और ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। गौशाला में पर्याप्त चारा और पानी न मिलने के कारण गायें भूख से तड़प रही हैं और कई की मौत हो चुकी है। वायरल वीडियो के बाद मामला उजागर हुआ।

This slideshow requires JavaScript.

गायों की बदहाल स्थिति

  • गौशाला की क्षमता 100 गायों की है, लेकिन यहां 138 गायें रखी गई हैं।

  • पिछले एक सप्ताह में 16 गायों की मौत हो गई। कई मरणासन्न गायें अंदर और बाहर पड़ी हैं।

  • मृत गायों के शव खुले में फेंके गए और जंगली जानवर उन्हें नोच रहे हैं।

ग्रामीणों का आक्रोश
स्थानीय ग्रामीणों ने गौशाला प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गायों को समय पर चारा और पानी नहीं मिला। मृतक गायों को दफनाने के बजाय खुले मैदान में फेंकना गौशाला प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करता है।

सरकारी अनुदान बेअसर
धरमपुरी की 9 साल पुरानी गौशाला को छह माह में 9 लाख 93 हजार 600 रुपए का अनुदान मिला, जिसमें प्रति गाय 40 रुपए चारे के लिए तय किए गए थे। बावजूद इसके गायें केवल सूखा भूसा खा रही हैं। जिले में कुल 26 गौशालाओं में 4,144 गौवंश दर्ज हैं।

प्रशासन ने की जांच की शुरुआत
वीडियो वायरल होने के बाद खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने पशुपालन विभाग को जांच के आदेश दिए हैं। लापरवाही पाए जाने पर गौशाला प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई भी करने का निर्देश जारी किया गया है। जांच टीम यह पता लगाएगी कि किन कारणों से गायों की मौत हुई और कैसे भविष्य में ऐसी स्थिति रोकी जा सकती है।

Leave a Reply