
नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले से पहले ही फरहाना भट्ट के गेम की पोल खुल गई है। 13 हफ्तों में फरहाना ने 6 बार पिछलग्गु बनकर घर के अन्य सदस्यों का इस्तेमाल किया और अपनी रणनीति के दम पर आगे बढ़ती रहीं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनके गेम का पूरा विश्लेषण शेयर किया है, जिससे यह साफ हो गया कि फरहाना कोई सोलो प्लेयर नहीं हैं, बल्कि हर कदम सोच-समझकर खेलती हैं।
फरहाना ने किस-किस का किया इस्तेमाल?
- गौरव खन्ना:
पहले हफ्ते में बाहर जाने के बाद गौरव खन्ना की मदद से फरहाना घर लौट आईं। हालांकि उन्होंने लगातार गौरव पर दबाव बनाया और कई बार अपनी नाराजगी जताई। - प्रणित मोरे:
नॉमिनेशन से बचाने में प्रणित ने फरहाना का साथ दिया। लेकिन फरहाना ने हार्ट वाले टास्क में उन्हें धोखा दिया और लुक्स का मजाक उड़ाया। - बसीर अली:
कैप्टेंसी टास्क में बसीर का इस्तेमाल किया। बाद में फरहाना ने उनके कपड़ों का मजाक उड़ाया और रिश्ते में दूरी बना ली। - नेहल चुडासमा:
नेहल को सीढ़ी बना कर उन्हें कैप्टेंसी टास्क में इस्तेमाल किया। बाद में फरहाना ने बसीर को प्राथमिकता देने पर नेहल को टारगेट किया और तान्या को बहाना बनाया। - अमल और शहबाज:
कैप्टेंसी टास्क में दोनों का इस्तेमाल किया। बाद में फरहाना ने अमल के खिलाफ तान्या को भड़काया और शहबाज का मजाक उड़ाया। - तान्या:
पहली बार घर से बाहर होने पर तान्या ने फरहाना का समर्थन किया। लेकिन फरहाना ने बाद में तान्या पर चिल्लाकर उन्हें अपमानित किया।
फरहाना की स्ट्रैटिजी
फरहाना ने गेम में हर घरवाले को अपने फायदे के लिए सीढ़ी बनाया। लव एंगल से दूर रहते हुए भी उन्होंने गेम में टिकने और आगे बढ़ने के लिए रणनीति अपनाई।
अब यह देखने वाली बात होगी कि फरहाना भट्ट इस गेम की अपनी चाल और रणनीति से 7 दिसंबर के फिनाले तक कहां तक पहुंच पाती हैं।