Tuesday, February 10

PAK vs USA: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान फिर हार न जाए, जानिए कोलंबो की पिच और मौसम रिपोर्ट

कोलंबो: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज, 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच अहम मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच केवल अंकों की लड़ाई नहीं, बल्कि बदले और साख की जंग है। याद दिला दें कि 2024 के वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। अब पाकिस्तान उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

This slideshow requires JavaScript.

पाकिस्तान और अमेरिका: किसका पलड़ा भारी?
पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को हराकर जीत के साथ आगाज किया, लेकिन टीम का मध्यक्रम लड़खड़ा रहा था। फहीम अशरफ की जुझारू पारी ने आखिरी क्षणों में टीम की लाज बचाई। वहीं अमेरिका ने भारत के खिलाफ कड़ा मुकाबला दिया और अपने गेंदबाजों से दिखा दिया कि वे किसी भी बड़ी टीम को परेशान कर सकते हैं। हालांकि सौरभ नेत्रवल्कर का प्रदर्शन उस मुकाबले में कमजोर रहा, लेकिन वे 2024 में पाकिस्तान को हराने वाले खिलाड़ी थे।

कोलंबो की पिच और मौसम रिपोर्ट
SSC कोलंबो की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार होती है। इस बार अंडर लाइट्स मैच होने के कारण दूसरी पारी में ओस की भूमिका अहम होगी। टॉस जीतने वाली टीम अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है। मौसम की बात करें तो कोलंबो में आज साफ रहने की उम्मीद है, तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। हल्की उमस हो सकती है, लेकिन बारिश की संभावना न्यूनतम है।

अली खान की इंजरी अमेरिका के लिए सिरदर्द
अमेरिका के प्रमुख तेज गेंदबाज अली खान की फिटनेस इस मैच में बड़ी चिंता है। भारत के खिलाफ उन्होंने प्रभावी प्रदर्शन किया था, लेकिन चोट ने टीम मैनेजमेंट को परेशान कर दिया है। उनकी अनुपस्थिति अमेरिका की गेंदबाजी ताकत को कमजोर कर सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।

अमेरिका: एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवल्कर।

इस मैच की नज़रे पूरी दुनिया की क्रिकेट फैंस टिकी हुई हैं। पाकिस्तान के लिए यह मैच पहले जैसी हार दोहराने से बचने का अवसर है, जबकि अमेरिका फिर से इतिहास रचने की कोशिश करेगा।

Leave a Reply