Saturday, February 7

आईलैश और आइब्रो बढ़ाने का आसान नुस्खा: नारियल तेल में मिलाएं ये चीजें

नई दिल्ली, 7 फरवरी 2026: क्या आप अभी भी नकली आईलैशेज और आइब्रो पेंसिल का सहारा ले रही हैं? अगर रोज़ाना का ये टेंशन आपको थका चुका है, तो आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अभिनव का देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि नारियल तेल और कुछ घरेलू चीजों से आइलैश और आइब्रो को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाया जा सकता है।

This slideshow requires JavaScript.

नुस्खा बनाने की सामग्री:

  • 1 चम्मच नारियल तेल

  • आधा चम्मच कैस्टर ऑयल

  • 1 विटामिन ई का कैप्सूल

विधि:

  1. कटोरी में नारियल तेल लें।

  2. इसमें कैस्टर ऑयल और विटामिन ई का तेल मिलाएं।

  3. अच्छी तरह मिला लें और मस्कारा वाली डिब्बी में भर लें।

  4. रोजाना रात में सोने से पहले आइब्रो और आईलैशेज पर लगाएं।

नुस्खे के फायदे:

  • आइब्रो और आईलैशेज को बढ़ाने में मदद।

  • बालों की मजबूती और कालेपन में सुधार।

  • भौहें घनी और मॉइस्चराइज रहती हैं।

  • प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका, बिना किसी साइड इफेक्ट के।

विशेष टिप: डॉ. प्रियंका ने कहा कि इस नुस्खे का असर 1 महीने में दिखना शुरू हो सकता है, लेकिन कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।

इस सरल और प्राकृतिक उपाय से नकली आईलैश और आइब्रो पेंसिल की झंझट से छुटकारा पाया जा सकता है और प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा मिल सकता है।

Leave a Reply