Wednesday, May 20

This slideshow requires JavaScript.

गाजियाबाद तीन बहनों की मौत: खतरनाक ऑनलाइन गेम्स पर बैन की मांग, सांसद संसद में उठाएंगे मामला; MLA ने परिवार से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरियन कल्चर से प्रभावित तीन नाबालिग बहनों की सुसाइड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मामले में सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि ऐसे खतरनाक ऑनलाइन गेम्स और ऐप्स बच्चों के लिए हानिकारक हैं और इन्हें भारत में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होंने इसे संसद में उठाने का भरोसा भी दिया और सरकार से मांग की कि बच्चों के लिए डिजिटल सेफ्टी प्रोटोकॉल तैयार किया जाए।

This slideshow requires JavaScript.

सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि उन्होंने इस मामले को शून्यकाल में सूचीबद्ध किया था, लेकिन संसद में हंगामे की वजह से सवाल नहीं उठाया जा सका। अब वह इसे दोबारा संसद में उठाने और आवश्यक नियम बनाने की कोशिश करेंगे ताकि बच्चों पर होने वाले दुष्प्रभाव को रोका जा सके।

इस बीच, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि गेमिंग ऐप की लत के कारण बच्चे न केवल अपना भविष्य प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि जान भी दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता की लापरवाही भी इस समस्या को बढ़ावा देती है। विधायक ने बताया कि वह मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के वरिष्ठ सहयोगियों से मिलकर ऐसे खतरनाक एप्स को बंद कराने की मांग करेंगे।

मामले ने पूरे प्रदेश और देश में डिजिटल एडिक्शन और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते इस पर नियंत्रण और जागरूकता कार्यक्रम जरूरी हैं।

Leave a Reply