Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

Crypto Market में हाहाकार: बिटकॉइन एक हफ्ते में 20% गिरा, ऑल्टकॉइन्स में भी मुनाफावसूली

नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार इन दिनों उथल-पुथल का सामना कर रहा है। केवल एक हफ्ते में क्रिप्टो बाजार का कुल मूल्य लगभग 500 अरब डॉलर कम हो गया है। दुनिया की चर्चित क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में करीब 20% की गिरावट आई है और इसका भाव अब लगभग 70,000 डॉलर पर आ गया है। गुरुवार को बिटकॉइन 70,122 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

This slideshow requires JavaScript.

अन्य क्रिप्टोकरेंसी का हाल

  • ईथर (Ethereum) में पिछले 24 घंटे में 7.89% की गिरावट, कारोबार लगभग 2,091 डॉलर पर।

  • बड़े ऑल्टकॉइन्स जैसे BNB, XRP, सोलाना, ट्रॉन, डॉजकॉइन और कार्डानो में 6% से अधिक की गिरावट

  • Hyperliquid में 0.52% की बढ़ोतरी

  • वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार की कुल पूंजी 6.47% घटकर 2.42 ट्रिलियन डॉलर रह गई।

गिरावट की वजह

WazirX के संस्थापक निशाल शेट्टी के अनुसार, “बिटकॉइन में आई यह गिरावट किसी खास क्रिप्टो समस्या की वजह से नहीं है। यह वैश्विक बाजारों में आई ‘रिस्क-ऑफ’ प्रवृत्ति का हिस्सा है। टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली का असर डिजिटल संपत्तियों पर भी पड़ा। इसके अलावा क्रिप्टो में अधिक लीवरेज (उधार लेकर निवेश) के कारण फोर्स्ड लिक्विडेशन हुई, जिससे कीमतें तेजी से गिरीं।”

पिछले सप्ताह की गिरावट

पिछले हफ्ते भी बिटकॉइन और ईथर की कीमतों में क्रमशः 20.20% और 29.32% की गिरावट आई थी। प्रमुख ऑल्टकॉइन्स में 26% से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि Hyperliquid 5.87% बढ़ा

बिटकॉइन पर दबाव

Mudrex के लीड क्वांट एनालिस्ट अक्षत सिद्धांत का कहना है कि वर्तमान में बिटकॉइन पर काफी दबाव है। खरीदार अभी सतर्क हैं, हालांकि अमेरिकी सरकार का आंशिक शटडाउन समाप्त होने से धीरे-धीरे लीक्विडिटी की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

Leave a Reply