Wednesday, February 4

एक कप पोहे से बन जाएगा वड़ा, शेफ रणवीर बरार ने बताई 10 मिनट वाली आसान रेसिपी

नई दिल्ली। नाश्ते या शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन हो तो अब लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं। शेफ रणवीर बरार ने पोहे से 10 मिनट में बनने वाले वड़े की आसान रेसिपी साझा की है, जो स्वाद में लाजवाब और बनाने में झटपट है।

This slideshow requires JavaScript.

पोहे से वड़ा बनाने के लिए सामग्री:

  • 1 कप मोटा पोहा

  • 2 चम्मच तेल

  • 1 चम्मच चला दाल

  • 1 चम्मच सरसों के बीज

  • ½ चम्मच सौंफ

  • 1 चम्मच उड़द दाल

  • 1 प्याज, हरी मिर्च और अदरक

  • 1 चम्मच दही

वड़ा बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले पोहे को 2–3 बार साफ पानी से धो लें और निथार लें। पोहे को बहुत ज्यादा गलने न दें, हल्के हाथों से मसलें।

  2. छोटे पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें चना दाल, सरसों के बीज, सौंफ, उड़द दाल और ताजे करी पत्ते डालकर तड़का तैयार करें।

  3. पोहे में बारीक कटी प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालें। स्वाद के लिए नमक, शक्कर और कुटी हुई काली मिर्च भी मिलाएँ।

  4. एक चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। यह वड़े को खटास और सही बाइंडिंग देता है।

  5. मिश्रण से हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर छोटे-छोटे वड़े तैयार करें। चाहें तो बीच में छेद करके मेदु-वड़ा जैसा आकार दें।

फ्राई करने के तरीके:

  • डीप फ्राई: पारंपरिक स्वाद के लिए मीडियम आंच पर गर्म तेल में फ्राई करें।

  • एयर फ्रायर: हेल्दी विकल्प के लिए एयर फ्रायर में कम तेल में क्रिस्पी वड़े बनाएं।

तैयार वड़ों को पुदीने की चटनी या टोमेटो केचप के साथ सर्व करें। इस रेसिपी से आपका नाश्ता स्वादिष्ट और झटपट तैयार होगा।

Leave a Reply