Wednesday, February 4

WPL 2026 फाइनल: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 फरवरी को होगी खिताबी जंग

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी जंग 5 फरवरी को वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगी। टॉस भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे होगा।

This slideshow requires JavaScript.

लीग के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली आरसीबी ने सीधे फाइनल में जगह बनाई। दूसरी और तीसरी रैंक वाली गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए एलिमिनेटर मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली ने 7 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया। दिल्ली कैपिटल्स यह चौथी बार फाइनल में पहुँच रही है, जबकि आरसीबी का यह दूसरा खिताबी मुकाबला होगा।

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन ही आरसीबी को हराकर लीग में दमदार प्रदर्शन कर रही है। सीजन के 15वें मैच में दिल्ली ने वडोदरा में ही आरसीबी को 7 विकेट से मात दी थी। दोनों टीमों के अब तक 9 मैच हुए हैं, जिसमें दिल्ली 6 और आरसीबी 3 बार विजयी रही है।

टीमों की रूपरेखा:

  • आरसीबी: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल, प्रथ्योषा कुमार, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, पूजा वस्त्राकर, लिन्से स्मिथ।

  • दिल्ली कैपिटल्स: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, अलाना किंग, चिनेले हेनरी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना।

दिल्ली कैपिटल्स अभी तक WPL का खिताब नहीं जीत पाई है, ऐसे में यह फाइनल उनके लिए बड़ा मौका है।

Leave a Reply