Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

पाकिस्तान का भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले से बॉयकॉट, गौतम गंभीर की चुप्पी वायरल

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला मुकाबला अब नहीं होगा। पाकिस्तान ने इस मैच में खेलने से मना कर दिया है। इस बाबत भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

This slideshow requires JavaScript.

गौतम गंभीर को मुंबई रवाना होने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मीडिया ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं, जिनका उन्होंने धन्यवाद किया। लेकिन जब पूछा गया कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से मना कर दिया, तो गंभीर ने सवाल को अनसुना करते हुए आगे बढ़ गए।

भारतीय टीम का अभियान 7 फरवरी से
भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में 7 फरवरी से अपना अभियान शुरू करेगी। पहले दिन भारत का सामना अमेरिका से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ है। 12 फरवरी को भारत का सामना नामीबिया और 15 फरवरी को पाकिस्तान से होना था। 18 फरवरी को भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच
टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में प्रैक्टिस मैच खेलेगी। भारत ने पिछली बार साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इस बार भारतीय टीम लगातार दो बार विश्व कप जीतने का इतिहास रचने का मौका रखती है।

Leave a Reply