Tuesday, February 3

‘नेता प्रतिपक्ष को क्यों नहीं बोलने दिया जा रहा?’: राहुल गांधी ने लोकसभा में चीन मुद्दा उठाकर किया जोरदार हंगामा

नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक बार फिर जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की किताब का जिक्र करते हुए देश की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, लेकिन सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई। इसके बाद विपक्ष और सरकार के बीच वाद-विवाद बढ़ गया, और लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

This slideshow requires JavaScript.

राहुल गांधी ने कहा, “मुद्दा नरवणे के बयान का नहीं है, बल्कि यह है कि पहली बार सदन में विपक्ष को बोलने ही नहीं दिया जा रहा।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका का दबाव था, जिसके चलते भारत-अमेरिका ट्रेड डील को साइन करना पड़ा। राहुल ने कहा, “इस डील में किसानों के खून-पसीने की कीमत चुकाई गई। यह 4 महीने से रुकी हुई थी, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। प्रधानमंत्री की इमेज पर भी भयंकर दबाव था।”

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में मुद्दा केवल ट्रेड डील का नहीं है, बल्कि यह भी देखने की जरूरत है कि प्रधानमंत्री कैसे और किसके दबाव में फैसले कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी मामलों और अडानी से जुड़े विवादों का भी जिक्र किया और कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि कौन किसको टारगेट कर रहा है।

लोकसभा में विपक्ष की नाराजगी और हंगामा, साथ ही नेता प्रतिपक्ष के बोलने पर रोक की घटनाओं ने फिर से संसद में बहस का माहौल गर्म कर दिया है।

Leave a Reply