Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

देहरादून में भीषण हादसा: विकासनगर में हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, 4 की मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में मंगलवार को एक भीषण बस हादसा हुआ। विकासनगर क्षेत्र के मीनस-क्वानू-हरिपुर मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

सुबह 10 बजे की घटना
एचआरटीसी की बस सुबह करीब 6:30 बजे चौपाल डिपो से पांवटा साहिब के लिए रवाना हुई थी। नेहवा और मीनस-क्वानू-हरिपुर मार्ग से गुजरते हुए बस विकासनगर के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

हादसे का कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के प्रयास में सड़क के किनारे की तरफ गई। इस दौरान सड़क का पुश्ता धंस गया और बस संतुलन खोकर गहरी खाई में जा गिरी। कई पलटे खाने के बाद बस सीधे खाई में गिर गई।

राहत और बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रशासन ने सभी यात्रियों की स्थिति पर नजर बनाए रखी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply