Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

संभल: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी की जिद जताई, चार साल के प्रेम संबंध में नया मोड़

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चार वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध में नया ट्विस्ट सामने आया है। मुस्लिम युवती समरीन ने हिंदू युवक अंकित कुमार से शादी करने की इच्छा जताई है। युवती ने अपने बयान बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष दर्ज कराए हैं और स्पष्ट किया है कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ रहना और शादी करना चाहती है।

This slideshow requires JavaScript.

मामला संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव नवाडा से जुड़ा है। युवती-युवक दोनों बालिग हैं और पिछले चार वर्षों से संपर्क में हैं। बताया गया है कि 26 जनवरी को समरीन अपनी मर्जी से अंकित के घर पहुंची और शादी करने की इच्छा जाहिर की।

दोनों अलग-अलग समुदाय से होने के कारण गांव में विवाद की आशंका पैदा हुई। स्थिति को देखते हुए अंकित के परिजनों ने युवती को कुछ समय के लिए रिश्तेदारी में भेजा। वहीं युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

बीते सोमवार को पुलिस समरीन को बहजोई स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष लेकर पहुंची, जहां न्यायपीठ के सामने उसके बयान दर्ज किए गए। बयान में युवती ने कहा कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है और वह हिंदू रीति-रिवाज से शादी करना चाहती है। साथ ही उसने नाम बदलने पर भी विचार करने की बात कही और चेतावनी दी कि यदि उसे या अंकित को किसी प्रकार का नुकसान होता है तो इसके लिए उसके घर वाले जिम्मेदार होंगे।

अंकित ने भी पुलिस और CWC के सामने कहा कि दोनों के बीच संबंध पारस्परिक सहमति से हैं और किसी तरह का दबाव नहीं है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

Leave a Reply