Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

बीच किनारे साड़ी में दिखा ‘अंगूरी भाभी’ का देसी ग्लैमर, दिलकश अदाओं से शुभांगी अत्रे ने मारी बाजी, कुर्ते में भी छाईं हसीना

अगर आप मानती हैं कि स्टाइलिश दिखने के लिए हैवी साड़ी, ढेर सारी जूलरी और ओवरड्रेसिंग जरूरी है, तो ‘अंगूरी भाभी’ उर्फ शुभांगी अत्रे का लेटेस्ट लुक आपकी सोच बदल देगा। टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से घर-घर में मशहूर हुईं शुभांगी ने हाल ही में बीच के किनारे साड़ी पहनकर ऐसा फोटोशूट कराया, जिसमें उनका सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

पर्दे पर सीधी-सादी अंगूरी भाभी बनने वाली शुभांगी रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। सोशल मीडिया पर उनके ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने साड़ी में यह साबित कर दिया कि कम एलिमेंट्स में भी फैशन गोल्स दिए जा सकते हैं।

कैसी है शुभांगी अत्रे की साड़ी?

लेटेस्ट तस्वीरों में शुभांगी लाइटवेट कॉटन साड़ी में नजर आ रही हैं, जो उनके लुक को फ्रेश और समरी फील दे रही है। साड़ी की खासियत इसकी सादगी है, जिसे एक्ट्रेस ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया।

  • कलर: लाइम येलो और वाइट

  • डिजाइन: सॉफ्ट फ्लोरल प्रिंट

  • फैब्रिक: ब्रीदेबल और लाइटवेट कॉटन

यह साड़ी न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि डेली वेअर और डे इवेंट्स के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।

डेली वेअर के लिए क्यों परफेक्ट है यह साड़ी?

शुभांगी की साड़ी का फैब्रिक इतना सॉफ्ट और एरी है कि यह गर्म मौसम में भी कंफर्टेबल लगती है। हल्की ट्रांसपेरेंसी इसे फ्लोई लुक देती है, वहीं वाइट फ्लोरल पैटर्न और येलो डॉट्स बीच के बैकग्राउंड के साथ शानदार तालमेल बनाते नजर आए।

ब्लाउज से आया लुक में ट्विस्ट

जहां साड़ी सिंपल है, वहीं हॉल्टर नेक ब्लाउज ने पूरे लुक में ड्रामा ऐड कर दिया। मल्टीकलर फ्लोरल पैटर्न वाला यह ब्लाउज डार्क शेड्स में है, जो साड़ी के सॉफ्ट कलर्स के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट बनाता है। ओपन पल्लू के साथ यह स्टाइल शुभांगी के लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा है।

बिना जूलरी भी छा गईं शुभांगी

आजकल जहां जूलरी को लुक का अहम हिस्सा माना जाता है, वहीं शुभांगी ने नो-जूलरी लुक अपनाकर सबको चौंका दिया। खुले बाल, न्यूड ब्राउन मेकअप और कॉन्फिडेंट पोज़ के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया कि कभी-कभी सादगी ही सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट होती है।

कुर्ते में भी दिखाया स्टाइल का जलवा

साड़ी के अलावा शुभांगी का ऑल-ब्लैक कुर्ता लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है। स्ट्रैपी स्लीव्स वाला ब्लैक वी-नेक कुर्ता, ब्लैक लेगिंग, बड़े झुमके, कंगन, नोजपिन और बिंदी के साथ उनका यह अंदाज साड़ी से बिल्कुल अलग लेकिन उतना ही असरदार नजर आया।

शुभांगी की तरह साड़ी कैसे करें स्टाइल?

अगर आप भी डे इवेंट या फॉर्मल मौके पर साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं, तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं—

  • लाइटवेट कॉटन या प्रिंटेड साड़ी चुनें

  • ब्लाउज को कंट्रास्ट कलर में रखें

  • ब्लाउज के नेकलाइन और स्लीव्स के साथ एक्सपेरिमेंट करें

  • जूलरी मिनिमल रखें या बिल्कुल न पहनें

  • सॉफ्ट और नेचुरल मेकअप से लुक को बैलेंस करें

शुभांगी अत्रे का यह देसी अवतार एक बार फिर साबित करता है कि स्टाइल दिखाने के लिए ओवरडू होना जरूरी नहीं, सही चॉइस और कॉन्फिडेंस ही सबसे बड़ा फैशन मंत्र है।

Leave a Reply