
लॉस एंजिल्स में आयोजित 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में जहां संगीत जगत के दिग्गज सितारों को सम्मानित किया गया, वहीं रेड कार्पेट पर फैशन का भी जबरदस्त जलवा देखने को मिला। हर साल की तरह इस बार भी सेलेब्स ने अपने लुक्स के साथ जमकर एक्सपेरिमेंट किया, लेकिन कुछ हसीनाओं का अतरंगी अंदाज़ फैशन के पैमाने पर खरा नहीं उतर सका और वे बेस्ट के बजाय वर्स्ट लुक्स की सूची में शामिल हो गईं।
स्टाइल के नाम पर किए गए ये एक्सपेरिमेंट दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम रहे। आइए नजर डालते हैं उन 5 विदेशी हसीनाओं के लुक्स पर, जो ग्रैमी 2026 के रेड कार्पेट पर फीके पड़ गए।
माइली सायरस
माइली सायरस आमतौर पर अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका लुक जरूरत से ज्यादा क्लटरड नजर आया। लेदर जैकेट, शर्ट, बेल्ट, गोल्डन ब्रोच और ढीले-ढाले ट्राउजर—इतने एलिमेंट्स एक साथ होने की वजह से न तो फिगर डिफाइन हो पाई और न ही लुक में कोई साफ दिशा नजर आई।
हेइडी क्लम
52 वर्षीय हेइडी क्लम न्यूड कलर की बॉडी फिटेड ड्रेस में पहुंचीं। हालांकि ग्लैमर की कमी नहीं थी, लेकिन ड्रेस का सिल्हूट रेड कार्पेट के लिहाज से असरदार नहीं लगा। नी-लेंथ ड्रेस फ्लो नहीं दे पाई और पावर ड्रेसिंग वाला फील पूरी तरह से मिसिंग रहा।
केशा
अमेरिकन सिंगर केशा ने Atelier Biser की वाइट स्ट्रैपलेस फर ड्रेस पहनी, जिसमें जरूरत से ज्यादा वॉल्यूम नजर आया। ऊपर से नीचे तक फेदर्स और भारी स्ट्रक्चर की वजह से बॉडी शेप पूरी तरह छुप गई, जिससे लुक संतुलित और एलिगेंट लगने के बजाय भारी दिखाई दिया।
लोला यंग
लोला यंग का लुक रेड कार्पेट के ग्लैमरस माहौल से मेल नहीं खा सका। ओवरसाइज्ड जंपसूट पर कार्टूनिश प्रिंट और उसके साथ पहनी वाइट शर्ट-टाई का कॉम्बिनेशन उन्हें अंडरड्रेस्ड दिखा रहा था। यह आउटफिट किसी हाई-प्रोफाइल अवॉर्ड नाइट के बजाय पजामा पार्टी के लिए ज्यादा उपयुक्त लगा।
एरी लेनोक्स
एरी लेनोक्स का लुक भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाया। अपर पोर्शन स्लीक और सिंपल था, लेकिन स्कर्ट में सिल्वर डीटेलिंग और कई एलिमेंट्स जोड़ने से आउटफिट जरूरत से ज्यादा हैवी हो गया। ऊपर और नीचे के हिस्से में तालमेल की कमी साफ नजर आई।
कुल मिलाकर, ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर जहां कई सितारों ने अपने स्टाइल से वाहवाही लूटी, वहीं इन 5 विदेशी हसीनाओं के फैशन एक्सपेरिमेंट दर्शकों की कसौटी पर खरे नहीं उतर सके।