Tuesday, February 3

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के महंगे और स्टाइलिश आउटफिट्स, हर ड्रेस है खास

बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस से हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी हर ड्रेस सिर्फ़ खूबसूरत ही नहीं बल्कि बेहद महंगी भी होती है। हाल ही में जाह्नवी ने 2 लाख रुपये की मिनी स्कर्ट पहनी, जो Miu Miu ब्रांड की है। इस स्कर्ट का प्लीटेड डिजाइन और चेक प्रिंट इसे खास बनाता है, साथ ही यह 100% वर्जिन ऊन से बनी होने की वजह से इसकी कीमत और भी अधिक है।

This slideshow requires JavaScript.

जाह्नवी का क्रॉप टॉप भी किसी से कम नहीं। Dolce & Gabbana के इस एक्सक्लूसिव मोती जड़े टॉप की कीमत 4,61,360 रुपये है। स्लीवलेस डिजाइन और स्वीटहार्ट नेकलाइन इसे मॉर्डन और ग्लैमरस लुक देती है।

पार्टी या शादी के मौके पर जाह्नवी का 9 लाख रुपये का लहंगा हमेशा चर्चा में रहता है। Jayanti Reddy ब्रांड का यह पेस्टल पिंक लहंगा हाथ से किए गए जरदोजी वर्क और क्रिस्टल-पर्ल डिटेलिंग के साथ तैयार किया गया है।

साड़ी में भी जाह्नवी कोई कसर नहीं छोड़तीं। Torani लेबल की रेड साड़ी 1,15,500 रुपये की है, जबकि Anavila की लिनन साड़ी 2,25,000–2,47,500 रुपये की है। दोनों ही साड़ियाँ हाथ से कढ़ाई और डीटेलिंग के साथ बनाई गई हैं।

जाह्नवी की येलो ड्रेस, जो Roberto Cavalli के 2003 कलेक्शन की है, सिल्क से बनी है और इसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये है।

जाह्नवी हमेशा अपने आउटफिट्स के चयन में परफेक्ट रहती हैं। वह किसी और से इंस्पिरेशन लेने की बजाय यूनिक लुक्स पहनना पसंद करती हैं, यही कारण है कि उनका हर लुक स्टनिंग और यादगार लगता है।

Leave a Reply