
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में चांदी 21,000 रुपये से अधिक महंगी हुई, जबकि सोना करीब 5,000 रुपये से ऊपर गया।
एमसीएक्स पर सुबह 9.30 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 17,738 रुपये की तेजी के साथ 2,53,999 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 4,595 रुपये की तेजी के साथ 1,48,586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
सोने और चांदी की हालिया कीमतें
-
चांदी: पिछले सत्र में 2,36,261 रुपये पर बंद हुई थी, आज 2,45,711 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 2,57,480 रुपये तक हाई गई।
-
सोना: पिछले सत्र में 1,43,991 रुपये पर बंद हुआ था, आज 1,48,000 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,49,485 रुपये तक हाई गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की जानकारी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड 3.7 प्रतिशत की तेजी के साथ $4,837.16 प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर भी 5.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ $84.09 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।
विभिन्न शहरों में आज का सोना भाव:
-
दिल्ली: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) ₹1,12,432/8 ग्राम, प्योर गोल्ड (24 कैरेट) ₹1,22,648/8 ग्राम
-
मुंबई: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) ₹1,12,312/8 ग्राम, प्योर गोल्ड (24 कैरेट) ₹1,22,528/8 ग्राम
-
चेन्नई: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) ₹1,11,592/8 ग्राम, प्योर गोल्ड (24 कैरेट) ₹1,21,736/8 ग्राम
-
हैदराबाद: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) ₹1,12,312/8 ग्राम, प्योर गोल्ड (24 कैरेट) ₹1,22,528/8 ग्राम
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी में यह तेजी निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू बाजार में भी तेजी देखी जा रही है।