Thursday, April 23

पचमढ़ी के होटल में सिलेंडर ब्लास्ट, चार पर्यटक और कुक घायल, धमाके से दहला इलाका

नर्मदापुरम, 2 फरवरी 2026: हिल स्टेशन पचमढ़ी स्थित होटल सेनेरिटी में सुबह लगभग 8 बजे एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरातफरी मच गई। धमाके से पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और होटल के किचन, छत व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में होटल का कुक और चार पर्यटक घायल हो गए। सभी घायल महाराष्ट्र के बुलडाना के निवासी बताए जा रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। होटल को तत्काल सील कर दिया गया है और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

होटल के सहायक संचालक संजीव शर्मा ने बताया कि होटल किराए पर चलाया जा रहा था। प्रशासन और पुलिस इस बात की तहकीकात कर रहे हैं कि सिलेंडर घरेलू उपयोग का था या कॉमर्शियल

घटना के कारण किचन की दीवार गिर गई और होटल का अन्य हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। पिपरिया से प्रशासनिक अधिकारी और जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम भी पचमढ़ी के लिए रवाना हो गई है।

सतपुड़ा की खूबसूरत वादियों में बसे इस हिल स्टेशन पर सर्दियों में पर्यटकों की भीड़ अधिक रहती है। प्रशासन ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे होटल और आसपास के इलाके में सतर्क रहें।

Leave a Reply