Sunday, May 31

This slideshow requires JavaScript.

बलिया में फैमिली पेंशन का बड़ा फर्जीवाड़ा: महिला ने 11 साल तक मृत कर्मचारी की पेंशन हड़पी

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में फैमिली पेंशन से जुड़े एक चौंकाने वाले फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। रसड़ा थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में रहने वाले मालधनी यादव, जो रेलवे से सेवानिवृत्त थे, की मौत के बाद उनकी पत्नी का रूप धारण कर एक महिला ने करीब 11 साल तक अवैध रूप से फैमिली पेंशन उठाई

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, मालधनी यादव का निधन 28 अगस्त 2007 को हो गया था। उनकी पत्नी प्रभावती देवी को पेंशन का लाभ मिल रहा था, लेकिन प्रभावती देवी की मृत्यु 21 मार्च 2014 को हो गई। इसके बाद आरोप है कि मालधनी यादव के परिजनों ने पार्वती देवी को प्रभावती देवी बताकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे पेंशन ट्रांसफर करा ली और यह सिलसिला कई वर्षों तक चलता रहा

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पार्वती देवी, मालधनी यादव के परिवार के एक अन्य अज्ञात सदस्य और विकासखंड कार्यालय रसड़ा के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा संभव हुआ, जिससे पेंशन का भुगतान लगातार होता रहा।

क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और सभी दोषियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply