Friday, June 19

This slideshow requires JavaScript.

‘चिंता मत करो, कुछ नहीं होगा’: अशोकनगर कलेक्टर की सादगी देख हैरान हुए लोग, नहर पार कर पहुंचे खेत

अशोकनगर: मध्य प्रदेश में हाल ही में मौसम के अचानक बदलाव के कारण कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलें भारी नुकसान झेल रही हैं। अशोकनगर के कलेक्टर साकेत मालवीय शुक्रवार को प्रभावित खेतों का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उनकी सादगी और जमीनी हकीकत को जानने की लगन ने आम लोगों और अधिकारियों को हैरान कर दिया।

This slideshow requires JavaScript.

कलेक्टर ने किया बहादुरपुर के ओडेर गांव का दौरा
दो दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि से मुंगावली क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों की फसलों को नुकसान हुआ था। इस स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर साकेत मालवीय बहादुरपुर के ओडेर गांव पहुंचे। उन्होंने प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल क्षति का स्पष्ट सर्वे कर राहत राशि जल्द से जल्द किसानों तक पहुँचाई जाए।

नहर पार कर खेतों तक पहुंचे कलेक्टर
कलेक्टर का यह अंदाज अनोखा रहा। उन्होंने न केवल सड़क से निरीक्षण किया, बल्कि खेतों में जाकर जमीनी स्थिति को देखा। नहर के कारण खेत तक पहुँचने के लिए कलेक्टर लकड़ी के सहारे नहर पार कर खेत तक पहुंचे। जब अधिकारी कर्मचारी उन्हें संभालने आगे बढ़े तो कलेक्टर ने सहज भाव में कहा, “आप छोड़ो, चिंता मत करो, कुछ नहीं होगा।

कलेक्टर साकेत मालवीय की यह सादगी और किसान-केंद्रित दृष्टिकोण ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायक रहा। अधिकारियों ने उनके निर्देशों के अनुसार फसल नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है।

 

Leave a Reply