Monday, June 22

This slideshow requires JavaScript.

नायब सैनी और भगवंत मान की बैठक, सकारात्मक माहौल में तय हुई आगे की बातचीत

चंडीगढ़: सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे लंबे समय के विवाद के बीच दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SYL मुद्दे पर चर्चा की। बैठक के बाद दोनों नेता मीडिया के सामने आए और अधिकारियों के स्तर पर आगे चर्चा जारी रखने और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने पर सहमति जताई।

This slideshow requires JavaScript.

हरियाणा के सीएम ने कहा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के बाद कहा, “सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हम बैठे। सार्थक और सकारात्मक बातचीत हुई। इससे पहले भी सीआर पाटिल की अध्यक्षता में चर्चा हुई थी, जहां भी सकारात्मक माहौल रहा। अब निर्णय लिया गया है कि आने वाले समय में हमारे अधिकारी स्तर पर बात-चीत करेंगे और जो समाधान निकलेगा, उस पर आगे बढ़ेंगे।”

पंजाब के सीएम ने कही यह बात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “बैठक अच्छे माहौल में हुई। यह मुद्दा बहुत समय से पेंडिंग है। हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं है, बल्कि भाई है। आज यह तय हुआ कि दोनों राज्यों के अधिकारी बार-बार मिलेंगे। हम चाहते हैं कि दोनों राज्यों के अधिकारों का उल्लंघन किए बिना जल्द ही कोई समाधान निकले।”

बैठक में सकारात्मक माहौल और अधिकारियों के स्तर पर निरंतर बातचीत के संकेत ने SYL विवाद के हल की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।

Leave a Reply