Sunday, January 25

बिहार: बगहा में लापता जोड़े का 5 महीने बाद पेड़ पर मिला कंकाल, मर्डर मिस्ट्री में बढ़ी सनसनी

बगहा (पश्चिम चंपारण): जिले के रामपुर मुसहरी टोला क्षेत्र में पिछले साल सितंबर से लापता 20 वर्षीय अखिलेश यादव और एक लड़की का 5 महीने बाद पेड़ पर लटका कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, घटना स्थल से कपड़े, चप्पल, मोबाइल फोन और प्लास्टिक की थैली में रखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों और मिले साक्ष्यों के आधार पर कंकाल की पहचान अखिलेश यादव और उसी क्षेत्र की लड़की के रूप में की गई है। अखिलेश इंटर पास था और घर के कामों में मदद करता था, जबकि लड़की पिछले साल पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।

लड़के और लड़की के परिजन लगभग पांच महीने तक उनके लापता होने के बाद किसी सुराग तक नहीं पहुँच सके। लड़की के पिता ने 16 सितंबर को लौकरिया थाना में शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जबकि अखिलेश की मां ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था।

बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने बताया कि पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। अखिलेश के परिजनों ने इसे “हॉरर किलिंग” करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

Leave a Reply