
पटना | नवभारत टाइम्स ब्यूरो
बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BSSSC) ने अवर निरीक्षक मद्य निषेध (Sub-Inspector Prohibition) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 78 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू होगी।
आयोग ने साफ किया है कि इच्छुक उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 27 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारियां
-
भर्ती निकाय: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BSSSC)
-
पद का नाम: अवर निरीक्षक मद्य निषेध (SI Prohibition)
-
विज्ञापन संख्या: 03/2026
-
कुल पद: 78
-
आवेदन प्रारंभ: 27 जनवरी 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026
-
आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए ₹100
शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा
-
उम्मीदवार का 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।
-
आयु सीमा की गणना भी 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी।
-
सामान्य वर्ग पुरुष: 20 से 37 वर्ष
-
महिलाएं: 20 से 40 वर्ष
-
-
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शारीरिक मानक और दौड़
-
ऊंचाई:
-
सामान्य/पिछड़ा वर्ग पुरुष: 165 सेमी
-
SC/ST/OBC पुरुष: 160 सेमी
-
सभी वर्ग की महिलाएं: 155 सेमी
-
-
महिलाओं का न्यूनतम वजन: 48 किलोग्राम
-
दौड़:
-
पुरुष: 1.6 किमी – 6 मिनट 30 सेकेंड
-
महिला: 1 किमी – 6 मिनट
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों में किया जाएगा—
-
प्रारंभिक लिखित परीक्षा
-
मुख्य लिखित परीक्षा
-
शारीरिक दक्षता/योग्यता परीक्षा
-
दस्तावेज सत्यापन
आवेदन कैसे करें
-
आयोग की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं
-
Prohibition Department के अंतर्गत Advt-03/2026 लिंक पर क्लिक करें
-
पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भरें
-
आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखें
बिहार पुलिस में मद्य निषेध दरोगा की यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी सेवा में कदम रखने का सुनहरा अवसर है। समय रहते आवेदन कर इस मौके का लाभ उठाएं।
-
-
-
-
-
