Friday, February 27

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

 

This slideshow requires JavaScript.

 

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ तूफान चलने की भी संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून के पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 2300 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी होने की आशंका है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

राज्य के कुछ जनपदों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें गर्जन के साथ ओलावृष्टि, झोंकेदार हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शीत दिवस की स्थिति बनाए रखने की भविष्यवाणी भी की है।

 

देहरादून में गुरुवार को सुबह तेज धूप खिली, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ, जबकि शाम होते ही सर्द हवाओं ने कंपकंपी पैदा कर दी। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे निचले इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3–4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक प्रदेश में इसी तरह मौसम की अनिश्चितता जारी रहने का अनुमान जताया है।

Leave a Reply