Tuesday, June 16

This slideshow requires JavaScript.

रेमो डिसूजा को धमकाने और ₹50 लाख रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार

 

This slideshow requires JavaScript.

 

मुंबई: साल 2018 में कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी-मैनेजर को धमकाने और रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर रवि पुजारी को मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार, मामला फिल्म ‘डेथ ऑफ अमर’ के रिलीज़ को लेकर शुरू हुआ था। गैंगस्टर पर आरोप है कि उसने रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी और मैनेजर को कई बार फोन कर धमकी दी और 50 लाख रुपये रंगदारी के तौर पर मांगे।

 

सत्येंद्र त्यागी ने कथित तौर पर रवि पुजारी को यह काम सौंपा था। पुलिस ने बताया कि रवि ने सत्येंद्र के इशारों पर अक्टूबर 2016 और फरवरी 2018 के बीच धमकियां दी थीं। साल 2018 में रेमो और सत्येंद्र के बीच फिल्म के टाइटल बदलकर ‘अमर मस्ट डाई’ करने का एग्रीमेंट हुआ था। हालांकि फिल्म पर अधिकार और निवेश के विवाद को लेकर दोनों के बीच मतभेद थे।

 

गैंगस्टर रवि पुजारी पहले साउथ अफ्रीका और सेनेगल में भी गिरफ्तार हो चुका है। वह कई बॉलीवुड सेलेब्स को धमका चुका था और 200 से अधिक मामलों में वांटेड था। वह एक समय में डन छोटा राजन का शार्प शूटर और सुपारी किलिंग में शामिल था।

Leave a Reply