Friday, January 23

‘बॉर्डर 2’ के मॉर्निंग शोज में देरी, फिल्म आधी रात तक कई थियेटर्स में नहीं पहुँची

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली: सनी देओल स्टारर और अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार, 23 जनवरी को देशभर के कई सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। हालांकि, कई जगहों पर मॉर्निंग शोज तकनीकी कारणों से देर से शुरू हुए।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर के लगभग 5000 स्क्रीन पर फिल्म रिलीज़ हुई, लेकिन सुबह के शुरुआती शोज में तकनीकी समस्याओं के कारण अफरा-तफरी रही। फिल्म का फाइनल कंटेंट 22 जनवरी की देर रात तक तैयार नहीं था, जिसके कारण UFO मूवीज ने थिएटर्स को कंटेंट डाउनलोड और तैयार होने में अधिक समय लगने की जानकारी दी।

 

एक सीनियर ट्रेड एनालिस्ट ने बताया कि कंटेंट आधी रात तक मिलने की उम्मीद थी। इसके कारण सुबह 6:30 बजे होने वाले शोज अब कई जगहों पर 8 या 9 बजे के बाद शुरू हुए। 192 मिनट के रनटाइम और स्क्रीनिंग तैयारियों के कारण मॉर्निंग शोज में देरी हुई, जिससे ओपनिंग डे के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

 

हालांकि, एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से पता चला है कि फिल्म ने तीन दिन में 12.5 करोड़ रुपये कमाए और ब्लॉक सीट्स के साथ 17.5 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया। फिल्म की एडवांस बुकिंग और फैंस की उत्सुकता को देखते हुए एक्सिबिटर्स को पूरा भरोसा है कि शोज भारत में सुबह 10 बजे तक सभी जगह शुरू हो गए।

 

Leave a Reply