Friday, February 27

अहान शेट्टी के कमेंट के बाद रितेश देशमुख ने बुक की ‘बॉर्डर 2’ की टिकट, वीडियो में की थी फनी गुजारिश

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली: वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म के रिलीज़ से पहले ही अहान शेट्टी के नाम पर एक मजेदार ट्रेंड इंटरनेट पर वायरल हो गया था। ट्रेंड में कहा जा रहा था कि “अगर अहान शेट्टी इस पोस्ट पर कमेंट कर देंगे तो हम ‘बॉर्डर 2’ देखने जाएंगे।”

 

इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया। वीडियो में रितेश गाड़ी में बैठे हुए मजेदार एक्सप्रेशन देते हुए कहते दिखे, “अहान शेट्टी कमेंट तो करो। अपनी रील पर अहान के कमेंट का इंतजार कर रहा हूं, जिससे मैं टिकट बुक कर सकूं। फिल्म देखने के लिए मरा जा रहा हूं।”

 

रितेश के इस पोस्ट पर अहान शेट्टी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और लिखा, “हाहा, बहुत सारा प्यार सर। आपने हमेशा बिना किसी शर्त के मेरा साथ दिया है, और यही बात मैं इस पूरे सफर में अपने साथ रखूंगा। दिल से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” वहीं सुनील शेट्टी ने रितेश को “रिट्ज।” कहकर रेड हार्ट इमोजी भेजा। इसके बाद रितेश ने अहान के थैंक्यू कहते हुए फिल्म की टिकट बुक की।

 

अहान शेट्टी ने ट्रेंड की शुरुआत बताई:

अहान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस ट्रेंड की शुरुआत एक लड़की ने की थी। उन्होंने कहा कि लड़की ने रील डाली थी कि अगर अहान शेट्टी कमेंट करेंगे तो वह अपने पैसे से फिल्म अपने दोस्तों और परिवार को दिखाने के लिए टिकट लाएगी। अहान ने उसका धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं खुद उनके लिए टिकट बुक कर दूंगा। यही से यह ट्रेंड फैल गया।

 

फिल्म की कास्ट:

‘बॉर्डर 2’ में अहान शेट्टी ने नेवी अधिकारी की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, और दिलजीत दोसांझ जैसी बड़ी स्टारकास्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अहान के लिए भी खास है क्योंकि मूल ‘बॉर्डर’ में उनके पिता सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में थे, जिससे दर्शक इस फिल्म को अहान से जोड़ रहे हैं।

Leave a Reply