Tuesday, June 16

This slideshow requires JavaScript.

राज कपूर को गले लगाते देख टूट गया था देव आनंद का दिल, दोस्त ने खोला राज़

 

This slideshow requires JavaScript.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लीजेंड देव आनंद और जीनत अमान की कथित लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है। देव आनंद के करीबी दोस्त मोहन चूड़ीवाला ने खुलासा किया कि साल 1971 में फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ के शूट के दौरान देव आनंद जीनत अमान से बेहद प्यार करते थे।

 

मोहन के अनुसार, एक पार्टी में देव आनंद ने जीनत अमान को राज कपूर के साथ गले लगते देखा, तो उनका दिल टूट गया। देव आनंद उस समय जीनत अमान से अपने प्यार का इजहार करने की योजना बना रहे थे और डिनर का प्रबंध भी किया था। लेकिन पार्टी में जीनत अमान और राज कपूर की नजदीकियां देखकर देव आनंद असहज हो गए और पार्टी छोड़कर चले गए।

 

मोहन चूड़ीवाला ने जीनत अमान पर सवाल उठाया कि जब देव आनंद जीवित थे, तब उन्होंने इस मामले पर कभी उनसे बात क्यों नहीं की। मोहन का मानना है कि देव आनंद की ऑटोबायोग्राफी ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ में जो लिखा गया, वह सत्य है।

 

वहीं जीनत अमान ने साल 2023 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दावे का खंडन किया। उन्होंने लिखा कि देव आनंद के किताब में जो बातें हैं, वह उनके लिए अपमानजनक और झूठी थीं। जीनत ने स्पष्ट किया कि उनका देव आनंद और राज कपूर के साथ संबंध केवल पेशेवर और मित्रवत था।

 

इस खुलासे ने बॉलीवुड के पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी हैं और देव आनंद-जीनत अमान-राज कपूर के त्रिकोणीय रिश्ते पर नई बहस छेड़ दी है।

 

Leave a Reply