Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

अक्षय कुमार की कार से हादसा: ड्राइवर गिरफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज

मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की कार से जुड़े सड़क हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई की जुहू पुलिस ने दुर्घटना के कुछ घंटों बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। इस हादसे में एक ऑटोरिक्शा चालक और उसका यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान राधेश्याम राय के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125() और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कैसे हुआ हादसा

मुंबई पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार रात करीब 8 से साढ़े 8 बजे के बीच हुई। हादसे में दो कारें और एक ऑटोरिक्शा शामिल थे। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार से आ रही एक कार ने पहले आगे चल रही कार को टक्कर मारी, जिससे वह अनियंत्रित होकर ऑटोरिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटोरिक्शा पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें क्षतिग्रस्त वाहन और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है।

घायलों की हालत गंभीर

ऑटोरिक्शा चालक के भाई मोहम्मद समीर ने बताया कि उनका भाई ऑटो चला रहा था और पीछे एक यात्री बैठा हुआ था।
उन्होंने कहा,

“अक्षय कुमार की इनोवा और एक मर्सिडीज पीछे से आ रही थीं। मर्सिडीज ने पहले इनोवा को टक्कर मारी और फिर इनोवा हमारे ऑटो से जा टकराई। मेरा भाई और यात्री ऑटो के नीचे दब गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।”

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विदेश से लौट रहे थे अक्षय और ट्विंकल

सूत्रों के अनुसार, अभिनेता अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ विदेश में शादी की 25वीं सालगिरह मनाकर मुंबई लौट रहे थे। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक अक्षय कुमार या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

 

Leave a Reply