Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

‘जियो और जीने दो’— रणवीर सिंह संग उम्र के अंतर पर सारा अर्जुन का दो टूक जवाब

मुंबई।
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद अभिनेत्री सारा अर्जुन एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की जोड़ी को लेकर उम्र के करीब 20 साल के अंतर पर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी। अब इस पूरे विवाद पर सारा अर्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ और संतुलित प्रतिक्रिया दी है।

This slideshow requires JavaScript.

एनडीटीवी से बातचीत में सारा अर्जुन ने कहा कि फिल्म की रिलीज से पहले वे सोशल मीडिया से लगभग दूर थीं, इसलिए उम्र के अंतर को लेकर हो रही आलोचनाएं उन तक पहुंची ही नहीं।
उन्होंने कहा,

“सारा शोर सोशल मीडिया पर ही होता है और मैं वहां ज्यादा एक्टिव नहीं हूं। सबकी अपनी-अपनी राय होती है। मैं ‘जियो और जीने दो’ में विश्वास रखती हूं। दूसरों की राय से मेरे विचार प्रभावित नहीं होते।”

कहानी पर था पूरा भरोसा

सारा ने स्पष्ट किया कि उन्हें फिल्म की कहानी और अपने किरदार की पूरी समझ थी।
उन्होंने कहा,

“मुझे पता था कि कहानी में उम्र का अंतर जायज है। बस यही मेरे लिए अहम था।”

सोशल मीडिया से दूरी की वजह

अभिनेत्री ने बताया कि उनकी पढ़ाई बोर्डिंग स्कूल में हुई, जहां गैजेट्स का इस्तेमाल नहीं होता था। इसी वजह से सोशल मीडिया की आदत उन्हें कभी नहीं पड़ी।
उन्होंने कहा कि वे आज भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत सीमित तौर पर करती हैं और केवल जरूरत पड़ने पर ही पोस्ट करती हैं। खाली समय में वे घूमना-फिरना पसंद करती हैं और खुद को व्यस्त रखती हैं।

फिल्म में अहम भूमिका

धुरंधर में सारा अर्जुन ने पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली की बेटी यालिना जमाली का किरदार निभाया है। फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार साजिश के तहत यालिना को अपने प्रेम जाल में फंसाता है और दोनों की शादी भी हो जाती है। कहानी की इसी मांग के कारण दोनों कलाकारों के बीच उम्र का अंतर फिल्म का अहम हिस्सा रहा।

फिल्म की कामयाबी के बाद सारा अर्जुन का यह बयान साफ संकेत देता है कि वे आलोचनाओं से विचलित हुए बिना अपने काम और कहानी को प्राथमिकता देती हैं।

 

Leave a Reply