Thursday, June 18

This slideshow requires JavaScript.

नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, पति और परिवार को घसीटने से रोका

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। नेहा ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ‘सबकुछ’ से दूर रहने की बात कही। इस पोस्ट के बाद लोगों में कई तरह के कयास लगने लगे, जिससे तलाक की अफवाहें तेज हो गईं।

This slideshow requires JavaScript.

हालांकि, नेहा ने इन अफवाहों पर तुरंत सफाई दी और अपने पोस्ट के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, दोस्तों, प्लीज मेरे निर्दोष पति और मेरे प्यारे परिवार को इसमें घसीटें। वे मेरे जीवन के सबसे नेक लोग हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं, उनके समर्थन की वजह से ही हूं। मैं कुछ अन्य लोगों और व्यवस्था से नाराज हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी बात समझेंगे और मेरे पति और परिवार को इस सब से दूर रखेंगे। हां, मैं मानती हूं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय मुझे इतना भावुक नहीं होना चाहिए।

नेहा ने आगे माफी मांगते हुए कहा, बेचारी भावुक नेहू इस दुनिया के लिए बहुत भावुक है! सॉरी और थैंक यू मेरे प्यारे दोस्तों। चिंता मत करो, मैं जल्द ही धमाके के साथ वापसी करूंगी! ढेर सारा प्यार!”

नेहा ने अपने डिलीट किए गए पोस्ट में लिखा था, जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज से ब्रेक लेने का समय गया है, जिसके बारे में मैं अभी सोच सकती हूं। पता नहीं मैं वापस आऊंगी या नहीं। धन्यवाद।

साथ ही उन्होंने पापराज़ी और फैंस से यह अनुरोध भी किया कि उनकी निजता का सम्मान करें और उन्हें स्वतंत्र रूप से जीने दें।

 

Leave a Reply