Thursday, June 18

This slideshow requires JavaScript.

‘धुरंधर’ का सीक्वल अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’, सेंसर बोर्ड ने टीजर को दिया ‘ए’ सर्टिफिकेट

बॉलीवुड: आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 अब आधिकारिक तौर पर धुरंधर: रिवेंज के नाम से सामने आएगा। 19 जनवरी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इस फिल्म के टीजर को हरी झंडी दिखाई और इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

फिल्म का टीजर 1 मिनट से अधिक लंबाई का है और इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा जा सकेगा। यह टीजर बॉर्डर 2 के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

धुरंधर में अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएँ निभाई थीं। पहली फिल्म ने भारत में 826.50 करोड़ रुपये और विश्व स्तर पर 1283.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। अब इसके सीक्वल में भी अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की वापसी देखने को मिलेगी। रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी दर्शकों को बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च तय की गई है, जो ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। इसका क्लैश यश की टॉक्सिक फिल्म से होगा। दोनों फिल्मों के टीजर आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंट गए हैं।

फैंस को अब बेसब्री से इंतजार है कि धुरंधर: रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट की तरह ही धूम मचाएगी या नहीं।

 

Leave a Reply