Saturday, January 17

REEL देख उपजी सनक: मां ने बच्चों की हत्या की, भीलवाड़ा में हृदयविदारक कांड

 

This slideshow requires JavaScript.

 

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में एक मां ने अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी। घटना 11 जनवरी की सुबह घटी। पुलिस के अनुसार, महिला संजू देवी को मुंह में लंबे समय से छाले थे और कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं।

 

REEL ने बढ़ाई भ्रम और डर

 

महिला ने कुछ REELS देखीं, जिसमें उसे लगा कि लंबे समय तक मुंह में छाले रहने से कैंसर हो सकता है। इस डर और मानसिक दबाव में उसने दोनों बच्चों की हत्या कर दी और खुद को भी नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया।

 

घटना का विवरण

 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि उसके बाद बच्चों का ध्यान कौन रखेगा। इस डर में उसने दोनों बच्चों की गर्दन पर कील घोंपकर उनकी हत्या की। इसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

 

पति को फोन कर दी सूचना

 

घटना के बाद महिला ने अपने पति राजू को फोन करके कहा कि उसने दोनों बच्चों को मार दिया है और अब वह खुद भी जहर खा रही है। सूचना मिलने पर पति ने पड़ोसी को घर बुलाया। पड़ोसी छत के रास्ते घर में पहुंचे और वहां का दृश्य देखकर अंदर तक हिल गए।

 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

सुसाइड का प्रयास करने वाली महिला संजू देवी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और महिला की मानसिक स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है।

Leave a Reply