Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

बहू का क्लेश तो बहुत देखा, अब मिलिए ‘सास की सौतन’ से: भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा में एक बार फिर फैमिली ड्रामा वापसी कर रहा है। नई फिल्म सास की सौतन का फर्स्ट लुक जारी होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में सभी कलाकार मस्त और आकर्षक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म के कथानक और रिश्तों की जटिलताओं का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

This slideshow requires JavaScript.

एसआरके म्यूजिक और शानवी म्यूजिक के बैनर तले बन रही इस फिल्म को रौशन सिंह प्रस्तुत कर रहे हैं। रौशन सिंह का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि बदलते पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों की जटिलताओं पर भी सोचने को मजबूर करेगी। उनका मानना है कि आम घर-परिवार की कहानी होने के कारण हर वर्ग का दर्शक इससे खुद को जोड़ पाएगा।

फिल्म में रितेश उपाध्याय, स्मृति सिन्हा, रक्षा गुप्ता, पाखी हेगड़े, समर्थ चतुर्वेदी, रीना रानी और संजय पांडे जैसे कलाकार नजर आएंगे। निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक नीलमणि सिंह की जोड़ी पहले भी दमदार कंटेंट के लिए जानी जाती रही है।

संगीत की जिम्मेदारी ओम झा और आदर्श सिंह के हाथ में है, जबकि गीतकारों में प्यारेलाल यादव, राकेश निराला, धरम हिंदुस्तानी, शान्दारजी और उपेंद्र उजाला शामिल हैं। डीओपी सिद्धार्थ सिंह, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और बैकग्राउंड स्कोर असलम सुरती ने फिल्म के तकनीकी पक्ष को मजबूत बनाया है। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम हम्मिंग बर्ड वीएफएक्स द्वारा किया जा रहा है, जिससे फिल्म के विजुअल अनुभव में और निखार आएगा।

फर्स्ट लुक से स्पष्ट है कि सास की सौतन सिर्फ पारिवारिक ड्रामा नहीं, बल्कि रिश्तों में छिपी भावनाओं, मस्ती और सामाजिक संदेश को भी सामने लाएगी। भोजपुरी दर्शकों के लिए यह फिल्म एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।

 

Leave a Reply