Wednesday, May 27

This slideshow requires JavaScript.

मैथिली भाषा अब CTET में शामिल होगी: दरभंगा सांसद ने दी मिथिलांचल के छात्रों को ऐतिहासिक खुशखबरी

 

This slideshow requires JavaScript.

 

दरभंगा (सुहेंद्र प्रताप सिंह) – मिथिलांचल के लाखों छात्रों के लिए बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। बिहार के दरभंगा से भाजपा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि मैथिली भाषा को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में शामिल करने का प्रयास निर्णायक चरण में पहुंच गया है।

 

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि एनसीटीई की बैठक में मैथिली को CTET में शामिल करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। उन्होंने इसे मिथिला और दरभंगा के लाखों युवाओं के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे मैथिली भाषी अभ्यर्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

 

इस ऐतिहासिक कदम के लिए सांसद गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सांसद बनने के बाद से ही मैं लगातार मैथिली भाषा को CTET में शामिल कराने के लिए प्रयासरत रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सहयोग से यह प्रयास निर्णायक चरण में पहुंच गया है।”

 

सांसद ने आगे बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के पत्र के बाद विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है और प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। गोपाल जी ठाकुर ने कहा, “मेरी NCTE की चेयरपर्सन पंकज अरोड़ा से टेलीफोन पर बात हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि NCTE की बैठक में मैथिली को CTET में शामिल करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है।”

 

सांसद ने इसे मिथिला और दरभंगा के युवाओं के भविष्य के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया और कहा कि मां जानकी की भाषा मैथिली जल्द ही CTET में पढ़ाई जाएगी।

 

 

Leave a Reply