Tuesday, May 26

This slideshow requires JavaScript.

जोई सल्डाना बनी हॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस, तोड़ा स्कारलेट जोहानसन का रिकॉर्ड

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली/लॉस एंजेलेस: ‘अवतार’ की नेत्री और MCU की गमोरा के रूप में पहचान बनाने वाली जोई सल्डाना ने हॉलीवुड इतिहास रच दिया है। उन्होंने स्कारलेट जोहानसन को पछाड़कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर लिया।

 

जोई की हालिया ब्लॉकबस्टर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने उनके पूरे करियर की ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कमाई को $16.8 बिलियन (लगभग 1,51,530 करोड़ रुपये) से पार कर दिया। इस उपलब्धि के साथ जोई सल्डाना चार ऐसी फिल्मों की एक्ट्रेस बन गई हैं, जिनकी कमाई $2 बिलियन से अधिक रही है।

 

जोई सल्डाना का पूरा नाम जोई यादिरा सल्डाना नाजारियो है। 19 जून 1978 को न्यू जर्सी के पासैक में जन्मी जोई के पिता डोमिनिकन और मां प्यूर्टो रिकन हैं। उन्होंने साल 1999 में टीवी सीरियल ‘लॉ एंड ऑर्डर’ से एक्टिंग करियर शुरू किया। अब तक उन्हें 1 ऑस्कर, 1 बाफ्टा, 1 गोल्डन ग्लोब, 1 SAG अवॉर्ड और कान फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड मिल चुके हैं।

 

जोई 2013 में इटली के आर्टिस्ट मार्को पेरेगो से शादी कर चुकी हैं और तीन बच्चों की मां हैं। उनका करियर मुख्य रूप से अवतार, गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी और स्टार ट्रेक जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी पर आधारित है।

 

नेट वर्थ: ‘सेलिब्रिटी नेट वर्थ’ के अनुसार जोई सल्डाना की कुल संपत्ति $60 मिलियन (541 करोड़ रुपये) से अधिक है।

 

हालांकि इससे पहले हॉलीवुड की हाईएस्ट-ग्रॉसिंग एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन थीं, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग $16.4 बिलियन की कमाई की थी। रोचक बात यह है कि हॉलीवुड की टॉप 5 हाईएस्ट-ग्रॉसिंग एक्टर्स की लिस्ट में सभी MCU के सितारे शामिल हैं, जैसे सैमुअल एल. जैक्सन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस प्रैट।

 

 

Leave a Reply