Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

दुनिया का चौथा महंगा तलाक देंगे जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू

नई दिल्ली: देसी टेक कंपनी जोहो के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू इन दिनों सुर्खियों में हैं। अमेरिका की कैलिफोर्निया अदालत ने उन्हें तलाक के मामले में 1.7 अरब डॉलर (लगभग 15 हजार करोड़ रुपये) का बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया है। इसे भारत का अब तक का सबसे महंगा और दुनिया का चौथा सबसे महंगा तलाक माना जा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

श्रीधर वेम्बू ने साल 1993 में प्रमिला श्रीनिवासन से शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है। फिलहाल वे अपने बिजनेस को भारत से चला रहे हैं।

दुनिया के महंगे तलाकों की सूची

  1. बिल और मेलिंडा गेट्स
    माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने 27 साल की शादी के बाद 3 मई, 2021 को तलाक लिया। इस तलाक में मेलिंडा को 73 अरब डॉलर मिले। तलाक के बाद उन्हें विभिन्न कंपनियों के स्टॉक्स समेत कम से कम 6.3 अरब डॉलर का स्टॉक भी मिला।
  2. जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट
    ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट का तलाक 2019 में हुआ। जेफ को अपनी पत्नी को 38 अरब डॉलर गुजारा भत्ते के रूप में देने पड़े।
  3. एलेक और जोसलिन विल्डनस्टीन
    फ्रांसीसी-अमेरिकी बिजनेसमैन और आर्ट डीलर एलेक विल्डनस्टीन ने 1999 में तलाक लिया। 21 साल की शादी के बाद एलेक को अपनी पत्नी को 3.8 अरब डॉलर देने पड़े।
  4. श्रीधर वेम्बू और प्रमिला श्रीनिवासन
    रूपर्ट मुर्डोक और मारिया तोर्व की तरह, श्रीधर वेम्बू का तलाक भी लगभग 1.7 अरब डॉलर का है, जो दुनिया के चौथे सबसे महंगे तलाक में शामिल हो गया है।
  5. स्टीव और एलियन विन
    लास वेगास के कसीनो किंग स्टीव और एलियन विन की दूसरी शादी 1991-2010 तक चली। इस तलाक में एलियन को लगभग 1 अरब डॉलर का गुजारा भत्ता मिला।

श्रीधर वेम्बू की नेटवर्थ 5.85 अरब डॉलर है और वे फोर्ब्स की भारतीय अमीरों की लिस्ट में 39वें स्थान पर हैं।

 

Leave a Reply