
हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप C (स्टेनो) भर्ती के लिए CET फेज-II 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 02 फरवरी 2026 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 है।
कुल वैकेंसी और विभाग
एचएसएससी द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 02/2026 और 03/2026 के अनुसार, राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों में ग्रुप C के 3112 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
आवेदन शुल्क नहीं
एचएसएससी अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार 10+2, डिप्लोमा, ITI या अन्य तकनीकी योग्यताएं आवश्यक हैं। उम्मीदवारों ने हिंदी या संस्कृत पढ़ी होनी चाहिए।
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि |
| ——————- | —————————————– |
| आवेदन शुरू | 02 फरवरी 2026 |
| आवेदन की आखिरी तिथि | 15 फरवरी 2026 |
| नोटिफिकेशन संख्या | 02/2026, 03/2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.hssc.gov.in |
कैसे करें आवेदन
- HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ग्रुप C मेन्स परीक्षा 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- CET ग्रुप C रजिस्ट्रेशन विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
- ऑनलाइन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फाइनल सबमिशन से पहले सभी विवरण जांच लें।
- फॉर्म जमा करने के बाद प्रिंटआउट जरूर लें।
चयन प्रक्रिया
CET स्कोर के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित मेन्स परीक्षा में बैठना होगा।
कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी लिया जा सकता है।
सभी चरण पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।
ध्यान दें कि विज्ञापन संख्या 04-2024, 08-2024, 09/2024 और 11-2024 के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए नया आवेदन करना होगा।
सरकारी नौकरी में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और HSSC की वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट पर नजर बनाए रखें।