Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

कृति सेनन ने बहन की हल्दी में लगाई आग, भोजपुरी गानों पर किया धमाल

उदयपुर: सिंगर स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की शादी की रस्में जोरों पर हैं। शादी से पहले हल्दी और संगीत के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। खास बात यह रही कि नूपुर की बहन कृति सेनन ने डांस फ्लोर पर ऐसा जलवा दिखाया कि पूरा समारोह एक नई ऊर्जा से भर गया।

This slideshow requires JavaScript.

हल्दी के दौरान कृति सेनन ने अपनी बहन के साथ कदम से कदम मिलाकर शानदार डांस किया। उनके साथ अभिनेता वरुण शर्मा भी थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति और वरुण ने भोजपुरी सुपरहिट गाने लॉलीपॉप लागेलू पर देसी अंदाज में धमाल मचाया। उनके लटके-झटके और ठुमकों ने दुल्हन नूपुर सेनन और दूल्हा स्टेबिन बेन दोनों को बेहद खुश कर दिया।

संगीत फंक्शन में दुल्हा-दुल्हन भी गानों पर जमकर नाचे। एक वीडियो में दोनों ने गल्लां गुड़िया गाने पर साथ डांस किया, तो वहीं कृति अपनी सहेलियों के साथ सजनजी वारी वारी पर मस्ती करती नजर आईं। हल्दी और संगीत की रस्मों में पूरे परिवार और करीबी दोस्त भी शामिल हुए और हर कोई डांस में शामिल होकर माहौल को और उत्साही बना रहा था।

शादी की मुख्य रस्में 11 जनवरी को ईसाई रीति-रिवाज से संपन्न होंगी, जिसके बाद पारंपरिक फेरे भी लिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार शादी की पूरी प्लानिंग बहुत सावधानीपूर्वक की गई है। नूपुर के पिता उन्हें मंडप तक ले जाएंगे, और कृति सेनन उनके साथ रहेंगी। इसके अलावा कपल ने एक खास रोस्टएंडटोस्ट कार्यक्रम भी रखा है, जिसमें परिवार और दोस्त प्यार भरे अंदाज में उनका मजाक उड़ाएंगे या भावुक होकर उन्हें बधाई देंगे।

सभी उत्साहित हैं और इस शानदार शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Leave a Reply