Sunday, February 1

बृजभूषण शरण सिंह मंच पर मुंह के बल गिरे, देखें वीडियो

 

This slideshow requires JavaScript.

 

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंच पर मुंह के बल गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना 8 जनवरी को हुई थी, जब बृजभूषण शरण सिंह ने अपना 69वां जन्मदिन मनाया।

 

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

 

गोंडा के नंदनी नगर में 8 दिवसीय राष्ट्र कथा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस महोत्सव में संत रितेश्वर महाराज को आमंत्रित किया गया था। 8 जनवरी को महोत्सव का समापन था और उसी दिन बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन भी था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर खड़े बृजभूषण शरण सिंह अचानक संतुलन खोकर मुंह के बल गिर जाते हैं और गुलाटी खा जाते हैं। घटना के समय पास में खड़े सुरक्षाकर्मी उन्हें संभालने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह गिरने से रोक नहीं पाते। हालांकि, गिरने के तुरंत बाद बृजभूषण शरण सिंह मुस्कुराते हुए उठ जाते हैं।

 

बृजभूषण शरण को मिला खास तोहफा

 

इस मौके पर बृजभूषण शरण सिंह को एक खास तोहफा भी मिला। लंदन से आए एक मेहमान ने उन्हें 2.5 करोड़ रुपये का एक घोड़ा गिफ्ट किया। इस घोड़े का नाम ‘अश्व जोहान्सबर्ग’ है, और इसे खास फ्लाइट से लंदन से भारत लाया गया है।

 

बधाइयों का तांता

 

कथा समापन और बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर भारी भीड़ उमड़ी। जन्मदिन की बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा और लोग बृजभूषण शरण सिंह को खूब शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे थे।

 

Leave a Reply