Thursday, February 12

‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की भूमिका पर ट्रोलिंग, प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने आलोचकों को बताया राष्ट्रविरोधी

मुंबई।
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2’ का पहला गाना संदेशे आते हैं’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र बन गया है। जहां एक ओर 90 के दशक के इस लोकप्रिय देशभक्ति गीत की नई प्रस्तुति ने दर्शकों में भावनाएं जगाईं, वहीं दूसरी ओर अभिनेता वरुण धवन की एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना और ट्रोलिंग शुरू हो गई।

This slideshow requires JavaScript.

कई यूजर्स का कहना है कि वरुण धवन इस गाने में अपने पहले के हल्के-फुल्के किरदारों, जैसे हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और जुड़वां 2’, से बाहर नहीं निकल पाए हैं। उनके फेशियल एक्सप्रेशंस और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर मीम्स और मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

प्रोड्यूसर निधि दत्ता का करारा जवाब

बढ़ती आलोचनाओं के बीच फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता खुलकर वरुण धवन के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट री-शेयर करते हुए ट्रोल करने वालों पर तीखा हमला बोला। निधि दत्ता ने लिखा,
उन सभी राष्ट्रविरोधी लोगों को बधाई, जो इस देश का प्रतिनिधित्व करने वाले किरदार को निभा रहे एक अभिनेता को गिराने के लिए पैसे दे सकते हैं। यह आपकी फिल्म है, भारत! उम्मीद है कि दर्शक ऐसे लोगों को पहचानेंगे और उन्हें शर्मिंदा करेंगे।”

उनके इस बयान के बाद मामला और भी गरमा गया है और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

निगेटिव पीआर के आरोप

इस पूरे विवाद के बीच यह दावा भी किया जा रहा है कि कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को फिल्म और खासतौर पर वरुण धवन के खिलाफ निगेटिव पीआर करने के लिए पैसे ऑफर किए गए हैं। कुछ इन्फ्लुएंसर्स ने कथित तौर पर ऐसे मैसेज और रकम के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। इसी बात को लेकर प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने नाराजगी जताई और इसे फिल्म को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया।

वरुण धवन का संयमित जवाब

ट्रोलिंग पर वरुण धवन ने भी शालीनता के साथ प्रतिक्रिया दी। एक यूजर के सवाल के जवाब में उन्होंने लिखा,
इसी सवाल ने गाने को हिट करा दिया, सब एंजॉय कर रहे हैं, रब दी मेहर।”
उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।

प्रमोशन से दूर रखे गए दिलजीत दोसांझ

बताया जा रहा है कि फिल्म पर किसी भी तरह का नकारात्मक असर न पड़े, इसलिए अभिनेता दिलजीत दोसांझ को प्रमोशनल गतिविधियों से फिलहाल दूर रखा गया है। दिलजीत हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर से जुड़े विवादों के चलते आलोचनाओं में रहे हैं।

23 जनवरी को रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’

गौरतलब है कि बॉर्डर 2’, साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्म में वरुण धवन के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जबकि इसका ट्रेलर अभी आना बाकी है।

देशभक्ति की भावना से जुड़ी इस फिल्म को लेकर जहां एक ओर दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं, वहीं सोशल मीडिया पर जारी बहस ने इसकी चर्चा और भी तेज कर दी है।

 

Leave a Reply