Thursday, January 1

न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ

 

This slideshow requires JavaScript.

न्यूयॉर्क, 1 जनवरी: नए साल के पहले दिन न्यूयॉर्क शहर ने इतिहास रच दिया। जोहरान ममदानी 1 जनवरी को शहर के पहले मुस्लिम मेयर बने। उन्होंने कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली, जिससे वह इस शहर के इतिहास में यह करने वाले पहले मेयर बन गए।

 

ममदानी की शपथ ग्रहण समारोह की परंपरा दो चरणों में आयोजित की गई। आधी रात को मैनहट्टन के एक पुराने सबवे स्टेशन में निजी समारोह हुआ, जिसमें उनके परिवार और न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स मौजूद थीं। इस स्टेशन को 1945 से बंद रखा गया था और आम जनता के लिए शायद ही कभी खोला जाता है। ममदानी ने इसे चुनकर उन मेहनती लोगों के प्रति सम्मान जताया जो हर दिन शहर को सुचारू रूप से चलाते हैं।

 

दोपहर 1 बजे सिटी हॉल की सीढ़ियों पर सार्वजनिक समारोह आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ डेमोक्रेटिक सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने किया। ममदानी ने सार्वजनिक समारोह में भी कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली।

 

शपथ ग्रहण के लिए ममदानी तीन अलग-अलग कुरान का उपयोग करेंगे। आधी रात के समारोह में उनके दादा की कुरान और प्रसिद्ध लेखक व इतिहासकार आर्टुरो शॉम्बर्ग की कुरान का इस्तेमाल हुआ। दिन के समारोह में वे अपने दादा की कुरान और कम से कम एक पारिवारिक कुरान का उपयोग करेंगे।

 

ममदानी ने इस ऐतिहासिक मौके पर कहा कि यह कदम शहर की विविधता और मेहनती लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Leave a Reply